ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को हुई इस मास शूटिंग में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। सिडनी पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला माना है।
कौन है खूंखार शूटर नवीद अकरम?
इस खूंखार हमले में दो हमलावर शामिल थे। एक की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है, जिसे मुठभेड़ के दौरान गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया।
- पहचान: नवीद अकरम 24 साल का बताया जा रहा है।
- पता: वह सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनीरिग का रहने वाला है। उसके घर पर पुलिस की छापेमारी चल रही है।
हमलावर की फोटो और डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) सामने आने के बाद कुछ लोग नवीद अकरम को पाकिस्तानी मूल का बता रहे हैं, हालांकि, सिडनी पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Never Say Die! 6 बार फेल होने के बाद 7वें प्रयास में बन गया आर्मी ऑफिसर, जवान गुरमुख सिंह ने बताया- अनुशासन ने दिलाई सफलता!
हनुक्का जश्न के दौरान हुई फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग उस समय हुई जब यहूदी समुदाय के लोग शाम को अपने रोशनी के त्योहार हनुक्का का जश्न मना रहे थे।
- घायल: ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार, कम से कम 16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और कई अन्य लोगों का घटनास्थल पर इलाज चल रहा है।
- प्रत्यक्षदर्शी: स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज़ सुनी है। कैंपबेल परेड के पास जमीन पर कई लोग पड़े हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और राहत बचाव दल जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं।
उन्होंने न्यू साउथ वेल्स पुलिस के साथ मिलकर काम करने की बात कही और आसपास के लोगों से पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह किया।
