IPL 2026 ऑक्शन: राजस्थान के जयपुर के रहने वाले अशोक शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता कदम चूमती है। आईपीएल 2026 की नीलामी में दाएं हाथ के इस मीडियम फास्ट बॉलर को गुजरात टाइटंस (GT) ने 90 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। यह अशोक के करियर की एक नई और बड़ी उड़ान है।
राजस्थान का 'रफ्तार सिंह': 150 किमी/घंटा की स्पीड
जयपुर के पास रामपुरा गांव से आने वाले अशोक शर्मा अपनी बिजली जैसी रफ्तार और खतरनाक स्विंग के लिए जाने जाते हैं। वे लगातार 140 किमी/घंटा से अधिक की गति से गेंद फेंकते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तो उन्होंने 150 किमी/घंटा की रफ्तार छूकर सबको हैरान कर दिया था। इसी काबिलियत की वजह से उन्हें अब 'राजस्थान का रफ्तार सिंह' कहा जाने लगा है।
Read this Also: अनिल अंबानी की वापसी! रिलायंस के शेयरों में तूफानी तेजी, 5 दिन में निवेशकों की चांदी, लगा अपर सर्किटा
भाई का वो बलिदान, जिसने बनाया क्रिकेटर
अशोक की यह कामयाबी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के त्याग की कहानी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि दोनों भाई क्रिकेट खेल सकें। ऐसे में एक बड़ा फैसला लिया गया—घर से केवल एक ही बेटा क्रिकेट खेलेगा। बड़े भाई अक्षय ने अपने सपने को कुर्बान कर दिया और क्रिकेट छोड़ दिया ताकि छोटा भाई अशोक अपने लक्ष्य को पा सके।
अशोक शर्मा का सफर:
- पिता नाथूलाल किसान हैं और माँ गृहणी।
- जयपुर की अरावली क्रिकेट अकादमी में ली ट्रेनिंग।
- 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रहे।
- अब 2026 में 90 लाख रुपये में गुजरात टाइटंस के साथ।
Read this Also: रोज़ 400 मीटर के रास्ते पर मौत का ख़तरा! बाघों के आतंक से बच्चों को बचाने के लिए ढाल बनीं 4 महिलाएं, सीक्रेट मिशन की कहानी!?
संघर्षों को मात देकर पाई जीत
अशोक का रास्ता कभी आसान नहीं था। अकादमी पहुँचने के लिए रोज लंबा सफर और फिर हॉस्टल की कड़ी चुनौतियां। कोरोना काल के दौरान अपने कोच विवेक यादव के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। कोच के सिखाए गुरों को उन्होंने अपनी ताकत बनाया और अभ्यास जारी रखा। आज उसी मेहनत का नतीजा है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में एक बार फिर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ने के बाद अब उम्मीद है कि अशोक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा और वे अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ते नजर आएंगे।
