चाणक्य नीति के अनुसार, एक सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा और ईमानदारी सबसे जरूरी है। लेकिन अगर कोई पत्नी अपने पति के पीठ पीछे किसी और से संबंध रखती है, तो वह कई तरह के नाटक करती है ताकि उसका सच सामने न आ सके। चाणक्य नीति और शास्त्रों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनसे इन महिलाओं की पहचान की जा सकती है।
पर-पुरुषों में आसक्त रहने वाली महिलाएं करती हैं ये 3 नाटक:
- इज्जत करना छोड़ देती हैं: जो महिलाएं गैर-मर्दों के प्रति आसक्त होती हैं, वे अपने पति का सम्मान करना कम कर देती हैं। वे बात-बात पर पति का अपमान करती हैं, उन्हें अपशब्द कहती हैं और उनसे हर बात पर झगड़ा करती हैं।
- नाराज होने पर नहीं मनातीं: ऐसी महिलाएं जब पति के नाराज होने पर उन्हें मनाना छोड़ देती हैं। उन्हें पति की नाराजगी से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका ध्यान कहीं और लगा होता है।
- पति की तुलना दूसरों से करती हैं: अगर कोई स्त्री बात-बात पर अपने पति की तुलना दूसरे पुरुषों से करने लगे, तो यह एक बड़ा संकेत है। वह कहती हैं कि 'देखो वह ऐसा है और आप कैसे हो', 'वह ऐसा करते हैं और आप ऐसा नहीं करते'। यह साफ दिखाता है कि उसे दूसरे पुरुष ज्यादा अच्छे लगते हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए कैसे करें 'चरित्रहीन' महिलाओं की पहचान!
सेठ और चोर की कहानी
एक गांव में एक बूढ़ा सेठ रहता था, जिसने अपनी जवान पत्नी को बहुत सारा धन देकर शादी की थी। पत्नी हमेशा सेठ से नफरत करती थी और उसे नजरअंदाज करती थी। एक रात जब एक चोर घर में घुसा, तो डर के मारे पत्नी अपने बूढ़े पति से लिपट गई। सेठ यह देखकर बहुत खुश हुआ और उसने चोर से कहा कि आज उसकी वजह से उसकी पत्नी ने उसे प्यार किया है। सेठ ने चोर से कहा कि वह रोजाना चोरी करने आए और वह उसे कुछ नहीं कहेगा, बल्कि रोजाना आने के लिए अलग से पैसे भी देगा।
यह कहानी बताती है कि जो महिलाएं दिल से पति से प्यार नहीं करतीं, वे सिर्फ दिखावा करती हैं। अगर कोई महिला अपने पति को समझने की कोशिश नहीं करती और सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिश्ता रखती है, तो ऐसे संबंधों से सावधान रहना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी चाणक्य नीति और अन्य पुस्तकों पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी भी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं है।)