दर्दनाक सड़क हादसा: मशहूर इंफ्लुएंसर असफिया खान की मौत, जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद हुआ हादसा

दर्दनाक सड़क हादसा: मशहूर इंफ्लुएंसर असफिया खान की मौत, जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद हुआ हादसा

मुंबई से पुणे जाते समय पनवेल के पास हुई घटना, तेज रफ्तार टोयोटा अर्बन क्रूजर कई पलटी खाकर सड़क किनारे जा गिरी।

मुंबई: भारत की मायानगरी मुंबई से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार चार अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने असफिया खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पलटी खाकर गिरी टोयोटा अर्बन क्रूजर

जानकारी के अनुसार, इंफ्लुएंसर असफिया खान अपनी टीम के साथ मुंबई से पुणे की ओर जा रही थीं। पनवेल के पास उनकी टोयोटा अर्बन क्रूजर (गाड़ी संख्या UP 32 MU 2287) अनियंत्रित होकर पलट गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसकी वजह से वह तीन से चार बार पलटी खाई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

असफिया खान के निधन की खबर से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे के ठीक दो दिन पहले ही असफिया ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने